Ticker

6/recent/ticker-posts

आंगनवाड़ी केंद्र जयंतीपुर में भ्रष्टाचार के आरोप, बच्चों का पोषाहार बेचने का दावा...

रिपोर्ट-स्वाति यादव 

कौशाम्बी : जनपद में ब्लॉक नेवादा के अंतर्गत ग्राम सभा तरना मजरा जयंतीपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र पर बच्चों को मिलने वाला पोषाहार समय से वितरित नहीं किया जाता, बल्कि उसे आपस में बंदरबांट कर बेच दिया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, बच्चों के लिए आने वाले चना दाल और तेल जैसे पोषाहार को कथित रूप से गांव के ही एक व्यक्ति के माध्यम से बेच दिया जाता है, जिससे पात्र बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। आरोप है कि 8 तारीख को सुबह करीब 10 बजे एक बोरी चना दाल (पाउच) और एक बोरी तेल (पाउच) बेचा गया। आरोप लगाने वाले राम सुमेर पुत्र शिव प्रसाद का कहना है कि यह सिलसिला कई वर्षों से चल रहा है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे पोषाहार लेने केंद्र पर पहुंचते हैं तो उन्हें इधर-उधर भटकाया जाता है और सही जानकारी नहीं दी जाती। इससे बच्चों के पोषण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी इन गंभीर आरोपों पर क्या कार्रवाई करते हैं और दोषियों के खिलाफ कब तक कदम उठाए जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments