Ticker

6/recent/ticker-posts

करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालिका की मौत, परिजनों में मचा कोहराम...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

प्रयागराज : एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के छोटा कादिलपुर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय बालिका की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका अंशिका (14) पुत्री स्वर्गीय अजय पासी गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि गांव के ही लालमन ने अपने ट्यूबवेल से खेत में लगी खीरा की फसल की सुरक्षा के लिए अवैध रूप से बिजली का करंट दौड़ा रखा था। इसी दौरान अंशिका खेत के पास पहुंच गई और करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल एयरपोर्ट थाना पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि फसलों की सुरक्षा के नाम पर इस तरह करंट लगाना बेहद खतरनाक और गैरकानूनी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Post a Comment

0 Comments