Ticker

6/recent/ticker-posts

करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, पांच बच्चों के सर से उठा मां का साया...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

 

कौशाम्बी : संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, रवीना देवी (35) पत्नी नरेश, निवासी गुलमीपुर पचंभा थाना सैनी, शनिवार को अपने मायके जीवनगंज स्थित पिता लवकुश के घर आई थीं। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह खेत की ओर गई थीं, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गईं। परिजनों के अनुसार खेत में कहीं करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रवीना देवी की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। उनके पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments