Ticker

6/recent/ticker-posts

तमंचा के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

रिपोर्ट-स्वाति यादव 


कौशाम्बी : सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो और रील बनाकर वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति का अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के क्रम में थाना कोखराज पुलिस ने रविवार, 12 अप्रैल 2026 को वायरल फोटो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार पुत्र लौटन सरोज निवासी कसिया पश्चिम, थाना कोखराज के रूप में हुई है। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तमंचे के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था और बाद में उसे बाग में छिपा देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोखराज में मु0अ0सं0 205/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments