Ticker

6/recent/ticker-posts

शादी से पहले युवक ने फांसी लगाई फांसी, फोन पर विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी से महज एक सप्ताह पहले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के रहने वाले रामबाबू (23) पुत्र रतई सरोज की शादी आगामी 20 अप्रैल को मंझनपुर क्षेत्र के बारा मलाका गांव में तय थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। रविवार शाम रामबाबू खेत में गेहूं का बोझ बांधने गया था। इसी दौरान उसकी होने वाली पत्नी से फोन पर बातचीत हुई।
बताया जा रहा है कि फोन बार-बार व्यस्त आने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस विवाद से आहत होकर रामबाबू घर लौटा और अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी हरीश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से दोनों परिवारों में गहरा शोक है और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Post a Comment

0 Comments