Ticker

6/recent/ticker-posts

घर के अंदर फंदे से लटकता मिला लड़की का शव, परिजनों में मचा कोहराम...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवा गांव में घर के अंदर हाईस्कूल की छात्रा का शव फांसी के फंदे से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी फूलचंद्र प्रजापति की पुत्री रुचि, जो हाईस्कूल की छात्रा थी, सोमवार को घर पर अकेली थी। परिजन किसी जरूरी काम से बाहर गए हुए थे। बताया जा रहा है कि जब परिवार के लोग वापस लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद दरवाजा खोला गया तो छात्रा का शव कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला। घटना देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments