रिपोर्ट-अशीष विश्वकर्मा
महोबा : चरखारी विकासखंड के ग्राम रिवई स्थित शिव पैलेस में रविवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भक्तिमय माहौल में हुआ। कथा आयोजन के पहले दिन गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान बुलटू गुप्ता द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में ग्राम रिवई सहित आसपास के गांवों के लोग भी शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर पूरे विधि-विधान के साथ गांव का भ्रमण किया। वहीं डीजे पर बज रहे भक्तिमय गीतों और सजे-धजे घोड़ों ने यात्रा को आकर्षण का केंद्र बना दिया। कलश यात्रा के दौरान पूरा गांव भक्तिरस में डूबा नजर आया। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में सुप्रसिद्ध कथाव्यास पंडित श्री कुंजबिहारी जी महाराज अपने मुखारविंद से कथा वाचन करेंगे। कथा के पहले ही दिन महाराज जी के प्रवचन और भजनों को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजकों ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
0 Comments