Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री सांवरिया सेवा ट्रस्ट ने लगाया नेत्र जांच शिविर, निशुल्क हुआ 165 लोगों ने परीक्षण...

रिपोर्ट-विनय गुप्ता 

प्रयागराज : जिले में श्री सांवरिया सेवा ट्रस्ट मलाक राज प्रधान कार्यालय के नेतृत्व में 16 मई 2026 को सिविल लाइंस स्थित रीति आई केयर सेंटर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। कार्यक्रम में लगभग 160 से 165 लोगों ने पंजीकरण कराकर आंखों का परीक्षण कराया। जांच के दौरान मरीजों को आंखों की देखभाल एवं उपचार संबंधी आवश्यक सलाह भी दी गई। शिविर में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडे ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीला पांडे, प्रेमचंद, आशीष गौतम, विकास केसवानी, विनोद कुमार पांडे, संदीप यादव, जयप्रकाश एवं उनकी पत्नी सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

रीति आई केयर सेंटर के डॉक्टर एवं डायरेक्टर श्री विश्वजीत श्रीवास्तव का शिविर को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि समाज सेवा के उद्देश्य से इस प्रकार के नेत्र जांच शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडे ने कहा कि महीने में दो बार इसी तरह के कैंप लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके।

Post a Comment

0 Comments