Ticker

6/recent/ticker-posts

ट्यूबवेल के छप्परनुमा घर में लगी आग, भूसा अनाज जलकर राख...

रिपोर्ट-संतोष कुमार 

प्रयागराज : पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के रघुबर का पुरा पावन गांव में एक ट्यूबवेल के छप्परनुमा घर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्यूबवेल मालिक इंद्रपाल सिंह ने बताया कि आग विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। देखते ही देखते आग ने ट्यूबवेल में रखे भूसे और अनाज को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सब कुछ जलकर राख हो गया।

ग्रामीणों की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित के अनुसार इस अग्निकांड में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Post a Comment

0 Comments