Ticker

6/recent/ticker-posts

गोरखगिरी पर्वत पर हुआ योगाभ्यास, स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग का दिया संदेश...

रिपोर्ट-इरसाद हुसैन
 
महोबा : जिले में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम "Yoga for Healthy Ageing/स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" के अंतर्गत चल रहे योग सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शिव तांडव गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि गोरखगिरी पर्वत स्थित मेडिटेशन सेंटर में कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक सचिन गुप्ता, सुनीता कुशवाहा एवं पतंजलि योग समिति के सुशील कुमार ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। वहीं अनुकृति खरे ने विशेष योगासनों का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। योगाभ्यास कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. ममता वर्मा, डॉ. विकास कुमार, डॉ. आदित्य मोहन अवस्थी, डीपीएम आयुष अमित देवरिया, योग प्रशिक्षक गजराज, वरिष्ठ समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, समाजसेवी तारा पाटकर, डॉ. देवेंद्र पुरवार, गया प्रसाद, प्रहलाद पुरवार, नीरज, अन्नू पुरवार, प्रेम चौरसिया, अवधेश गुप्ता, कुक्कू शिवहरे, मनीष जैदका, पवन सोनी एवं रामदास त्यागी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजेश कुमार एवं जितेंद्र कुमार का विशेष सहयोग रहा। नोडल अधिकारी डॉ. ममता वर्मा ने बताया कि योग सप्ताह के तहत जनपद के विभिन्न स्थानों पर भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम रिवई, विकासखंड पनवाड़ी, ब्लॉक परिसर जैतपुर तथा वाघविराजन मंदिर कुलपहाड़ सहित कई स्थलों पर योग प्रशिक्षकों द्वारा लोगों को योग के लाभों की जानकारी देते हुए अभ्यास कराया गया।

उन्होंने बताया कि आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत 17 जून को रहेलिया सूर्य मंदिर, 18 जून को पक्षी विहार, 19 जून को जैन मंदिर तीर्थंकर तथा 20 जून को आधारशिला वृद्धाश्रम में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योग सप्ताह के माध्यम से लोगों को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments