ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी ने चायल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया तथा चौपालों के माध्यम से लोगों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने आगामी 18 जून 2026 को ग्राम पंचायत सैय्यद सरावां (दालियानपुर कुटी), मनौरी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पासी समाज से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। राजीव पासी ने कहा कि कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सह सांसद अरुण भारती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि वे बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर अरुण भारती के विचारों को सुनें तथा पार्टी की नीतियों और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर चर्चा में भाग लें। उन्होंने कहा कि समाज की राजनीतिक भागीदारी और संगठनात्मक एकता समय की आवश्यकता है।
साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने भ्रमण के दौरान चिल्ला शहबाजी, मनौरी, गिरिया खालसा, चरवा, नीबी शाना, चौराहडीह और चायल खास सहित कई गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) समाज के हर वर्ग के उत्थान और अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का अभियान जारी रहेगा।
इस अवसर पर रामविलास पासी (प्रदेश सचिव), सुनील जायसवाल (जिलाध्यक्ष कौशांबी), चंचल पासी (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), नरसिंह (जिला मंत्री), आदेश पासी (नगर पंचायत अध्यक्ष चरवा), संदीप पासी (नगर पंचायत अध्यक्ष चायल) तथा सुजीत कुमार पासी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों ने जनसंपर्क अभियान तेज करने का संकल्प लिया।
0 Comments