Ticker

6/recent/ticker-posts

पुरानी रंजिश में दबंगों ने मां-बेटी को पीटा, दोनों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र के कोखराज गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने घर में मौजूद मां-बेटी पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को पुलिस और परिजनों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित जुग्गी लाल पुत्र स्वर्गीय जगलाल निवासी कोखराज ने थाना पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था। आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले बुधराम, बिस्नू और उनके परिजन पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर पहुंचे। इस दौरान उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी ने विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से दोनों पर हमला कर दिया।

हमले में जुग्गी लाल की पत्नी के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि उसकी करीब 10 वर्षीय बेटी भी घायल हो गई। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments