ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज (गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज) में 70वीं नगर उत्तर संभाग विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय ने लगातार चौथे वर्ष भी अपना दबदबा बरकरार रखा। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवतपुर शिवम सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक डॉ. प्रभु शंकर शुक्ला पूर्व सदस्य, रेलवे बोर्ड, भारत सरकार ने की। इस दौरान शिवम सिंह ने कहा कि खेल जीवन में प्रतिस्पर्धा के साथ अनुशासन और जीवन जीने का तरीका भी सिखाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में खेल को शामिल करते हुए प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल के लिए देना चाहिए।
प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका वर्ग में डीपी गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज ने फूलपत्ती देवी इंटर कॉलेज को 18-5 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 बालिका वर्ग में मेजबान पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज ने श्री नारायण आश्रम बालिका इंटर कॉलेज को 11-2 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-14 बालक वर्ग में भी पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज ने विजय हासिल की। बालक वर्ग के अन्य वर्गों में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्रीड़ा सचिव पब्लिक इंटर कॉलेज मनौरी अरुण कुमार पाण्डेय, श्रद्धा, श्री नारायण आश्रम बालिका इंटर कॉलेज, कुलदीप सिंह फूलपत्ती देवी इंटर कॉलेज समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीतिमा शुक्ला, उपप्रधानाचार्या निर्मला पाण्डेय, निगार फातिमा, सृष्टि, दिनेश कुमार यादव, गौरव सिंह, मुस्कान कुमारी, रिजवाना हसन, माला पटेल, सविता प्रजापति, नीता यादव, मंजीत सिंह, अनुज सिंह, सूर्यांश पाण्डेय, अशफाक अहमद, जितेंद्र वर्मा, एनसीसी समन्वयक शुभम सैनी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा सचिव जगदीश कुमार मौर्य ने किया। अंत में हिंदी प्रवक्ता रेखा गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 Comments