रिपोर्ट-वीरेन्द्र कुमार
कौशाम्बी : जनपद की बेटी और उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला पहलवान हर्षिता सिंह ने हरियाणा के करनाल स्थित मधुबन पुलिस लाइन में आयोजित 75वीं अखिल भारतीय कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर कौशाम्बी का नाम रोशन किया। हर्षिता ने प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस की महिला पहलवान को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की। गृह जनपद लौटने पर बुधवार को मंझनपुर स्थित रत्नावली सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना सोनकर की अध्यक्षता में हर्षिता सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने हर्षिता को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष अरुण केसरवानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश लोधी, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पाल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। हर्षिता की सफलता से जिले में खुशी का माहौल है।
उपस्थित लोगों ने कहा कि उनकी उपलब्धि कौशाम्बी की बेटियों के लिए प्रेरणादायी है। मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के बल पर हर्षिता ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी पहचान बनाई है।
0 Comments