Ticker

6/recent/ticker-posts

केस को लेकर युवती को धमकाने का आरोप, युवक ने फोन लगाकर किया गाली गलौज...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 


कौशाम्बी : पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की एक युवती ने दो बाइक सवार युवकों पर रास्ता रोककर गाली-गलौज करने और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, युवती 27 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे अपनी सहेली से मिलने तेवारा गांव गई थी। वापस लौटते समय गुंगवा की बाग के आगे नउवापुर के पास वह पैदल घर जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। दोनों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। युवती का आरोप है कि युवकों ने उसे रोककर गाली-गलौज की और संजय के खिलाफ दर्ज केस खत्म कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर जान से मारकर फेंक देने की धमकी देने का आरोप है।

युवती के मुताबिक, घटना के बाद शाम करीब 8:21 बजे उसके मोबाइल पर एक युवक ने फोन किया और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए मुकदमा खत्म न करने पर जान से मारने तथा घर आकर देख लेने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी पूर्व में भी कई बार उसे फोन पर धमकी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर चुका है। युवती ने पुलिस को बताया कि फोन पर हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments