ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : मधु वाचस्पति इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (MVIET) की छात्रा अनुष्का सिंह ने प्रतिष्ठित रेड एफएम के ‘कॉलेज के टशनबाज़’ प्रतियोगिता में विजेता का खिताब हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। अनुष्का की इस उपलब्धि से संस्थान परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है। खास बात यह है कि MVIET ने लगातार दूसरी बार रेड एफएम के ‘कॉलेज के टशनबाज़’ का विजेता खिताब अपने नाम किया है। अनुष्का की सफलता को संस्थान परिवार ने विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभा का परिचायक बताया। इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. वाचस्पति विधायक बारा ने अनुष्का सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां संस्थान के लिए गौरव का विषय हैं। निदेशक डॉ. एस.पी. गौतम और डीन डॉ. अजय सिंह ने भी विजेता छात्रा को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है।
कार्यक्रम में इंजी. कुलदीप पटेल और पूर्णिमा प्रजापति समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। अभिषेक कुशवाहा, अनमोल, विवेक, अर्पिता, राज, लक्ष्य, समीर, कुलदीप, सचिन, ज्ञानेंद्र, दिव्या, मनीषा और पारुल सहित अन्य विद्यार्थियों ने अनुष्का का उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा इंजी. कमलेश द्विवेदी, इंजी. दुर्गेश विश्वकर्मा, इंजी. मदीहा लईक, इंजी. एजाज अहमद, डॉ. गरिमा और राहुल गुप्ता समेत संस्थान के समस्त स्टाफ ने अनुष्का को बधाई दी। संस्थान परिवार ने उनकी सफलता को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।
0 Comments