ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : एमवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत में भव्य फ्रेशर्स समारोह ‘अभिनंदन 2K26’ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने संगीत, नृत्य, गायन और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगारंग कार्यक्रमों ने समारोह में मौजूद अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम.वी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एवं बारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. वाचस्पति रहे। उन्होंने अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान एम.वी.आई.ई.टी. के निदेशक डॉ. एस.पी. गौतम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और व्यक्तित्व विकास भी बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। समारोह का मुख्य आकर्षण ‘मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर 2K26’ प्रतियोगिता रही। इसमें विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक और मंचीय प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में एम.वी.आई.एन. से सौम्य कुमार और आभा कुमारी, एम.वी.आई.टी.ई. से सुजीत कन्नौजिया और काजल कुशवाहा, एम.वी.आई.पी. से मिलन शर्मा और दीक्षा गौतम, एम.वी.आई.एल.एस. से कृषु कुशवाहा और याशिका केसरवानी, एम.वी.आई.ई.टी. से कुंज बिहारी और अग्रिमा पाल तथा एम.वी.एस.एम. से अल्तमश और दर्शिका सिंह को क्रमशः मिस्टर एवं मिस फ्रेशर घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘अकादमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड’ समारोह भी आयोजित किया गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण में डॉ. एस.पी. गौतम, डीन डॉ. अजय सिंह, एम.वी.एस.एम. के निदेशक डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, एम.वी.आई.पी. के निदेशक डॉ. अर्जुन सिंह, एम.वी.आई.एन. की प्राचार्या डॉ. नेहा गौतम एवं एम.वी.आई.टी.ई. की प्राचार्या डॉ. जया त्रिपाठी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में इंजी. कुलदीप पटेल, राहुल गुप्ता, पूर्णिमा प्रजापति, हुमा बानो, मदीहा लईक, शिवानी यादव, हर्षिता, तरुणा केसरवानी, आकांक्षा प्रजापति, मनीष बिन्द, विक्रम सिंह और पंकज शुक्ला सहित संस्थान के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ‘अभिनंदन 2K26’ विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा प्रदर्शन, आपसी मेलजोल और नए शैक्षणिक जीवन की यादगार शुरुआत साबित हुआ।
0 Comments