Ticker

6/recent/ticker-posts

पइंसा पुलिस ने चोरी की 2 मोटर साइकिलऔर जाली नोट के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार...

ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप गुप्ता के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में
थाना मोहब्बतपुर पइन्सा पुलिस थानाध्यक्ष श्री संजय गुप्ता मय हमराही पुलिस ने अभियुक्त (1) हरिश्चन्द्र पुत्र स्व0 कल्लू पासी निवासी अजीजपुर थाना कड़ाधाम जनपद कौशाम्बी के कब्जे से चोरी की 02 अदद मोटर साइकिल व 4400 रू0 के जाली नोट बरामद होने पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 104/19 धारा 489ए,489बी, 489सी,420 भादवि व मु0अ0सं0- 105/19 धारा 41/411 भादवि पंजीकृत कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।

स्टूडेण्ट पुलिस कैडेट एसपीसी योजना के क्रियान्वयन हेतु की गयी बैठक....

कौशाम्बी : जनपद दिनांक 18-09-2019 को पुलिस कार्यालय के दुर्गाभाभी सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार कौशाम्बी की अध्यक्षता में स्टूडेण्ट पुलिस कैडेट ( एस0पी0एस0 ) योजना के क्रियान्वयन हेतु बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में स्टूडेण्ट पुलिस कैडेट (एस0पी0सी0) में जनपद के नामित राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे । अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नामित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को स्टूडेण्ट पुलिस कैडेट (एस0पी0सी0) प्रोग्राम अपने-अपने स्कूलों में पाठ्यक्रम के अनुसार बच्चों को कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का डीएम, एसपी ने किया निस्तारण...

कौशाम्बी : जनपद में दिनांक 18-09-19 को तहसील दिवस के अवसर पर तहसील मंझनपुर में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री प्रदीप गुप्ता द्वारा जनशिकायतों को सुनकर कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण एवं शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु सर्व सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

Post a Comment

0 Comments