ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में एक युवक को काले रंग की चार पहिया गाड़ी में जबरन बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद युवक का मोबाइल फोन बंद बता रहा है। परिजनों ने मामले की शिकायत पूरामुफ्ती पुलिस से करते हुए युवक की तलाश और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता मन्ना पुत्र स्वर्गीय बंसीलाल, निवासी ग्राम छीतापुर नादिर अली अदमपुर के अनुसार, वह 19 अगस्त 2026 को करीब 10 बजे मुंडेरा मंडी, प्रयागराज गया था। मंडी से वापस लौटते समय जब वह पूरामुफ्ती थाने के सामने पहुंचा, तभी उसका चचेरा साला मोनू पुत्र महेश कुमार, निवासी महगांव थाना संदीपनघाट, मोटरसाइकिल लेकर वहां खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान काले रंग की एक चार पहिया गाड़ी वहां आकर रुकी। वाहन से दो लोग नीचे उतरे और मोनू को जबरन पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद दोनों लोग उसे लेकर वहां से चले गए।
घटना के बाद से मोनू का मोबाइल नंबर बंद बता रहा है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। मामले की शिकायत पूरामुफ्ती पुलिस से की गई है। पुलिस घटना की जानकारी जुटाने के साथ युवक की तलाश और मामले की जांच में जुटी है। घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
0 Comments