Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी ने सदर तहसील के कबरई के निकट स्थति पहरा खनिज बैरियर का औचक किया निरीक्षण...

ब्यूरो रिपोर्ट- जतन सिंह

महोबा : जनपद में 15 सितंबर 2019- जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने सदर तहसील के कबरई के निकट स्थति पहरा खनिज बैरियर का औचक निरीक्षण किया,जिसमें खनिज विभाग के कार्यरत बाबू एवं अन्य स्टाफ अनुपस्थित पाए गए।मौके पर उपस्थित होमगार्ड ने बताया कि बाबू जी सुबह से ही बाहर गए हुए हैं।इस पर कड़े तेवर दिखाते हुए डीएम ने मौके पर ही जिला खनन अधिकारी रणवीर सिंह को बुलाया तथा अनुपस्थित स्टाफ पर कड़ी कार्रवाही करने के निर्देश दिए।साथ ही एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि खनिज बैरियर पर राजस्व विभाग के अच्छे आचरण वाले कर्मचारी नियुक्त किये जायें ताकि रॉयल्टी का फर्जीवाड़ा तथा ओवरलोडिंग को पूरी तरह से बंद किया जा सके।
इस दौरान उन्होंने मौके पर ही मध्यप्रदेश से आने वाली गाड़ियों को चेक किया तथा रॉयल्टी एवं लोडेड माल का मिलान कराया।इसके अलावा उन्होंने कई गाड़ियां ओवरलोड पायीं ,जिनको मौके पर एआरटीओ एवं खनिज अधिकारी के माध्यम से बंद कराया गया।इस दौरान शिकायत मिली कि एमपी एवं यूपी बॉर्डर के क्रशर संचालक एमपी की रॉयल्टी पर यूपी का माल पास कराते हैं।इसको उन्होंने अक्षम्य बताते हुए प्रभारी अधिकारी खनन/ एडीएम रामसुरेश वर्मा को निर्देशित किया कि वे एसडीएम,सीओ तथा खनिज निरीक्षक की टीम बनाकर पहरा खनिज बैरियर की 24 घण्टे निगरानी सुनिश्चित करायी जाए। उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जनपद में अवैध खनन,ओवरलोडिंग, फर्जी रॉयल्टी के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस हेतु उन्होंने खनिज अधिकारी को इस आशय से भी निर्देशित किया कि एमपी के जनपदों के खनिज अधिकारियों से पत्राचार कर फर्जी रॉयल्टी एवं ओवरलोडिंग के कारोबार को प्रतिबंधित करने में सहायता प्राप्त कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

Post a Comment

0 Comments