ब्यूरो रिपोर्ट- जतन सिंह

महोबा : जनपद में 17 सिंतबर 2019 में राज्यमंत्री, समाजकल्याण, अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण विकास विभाग उ0प्र0 एवं मा0 जनपद प्रभारी मंत्री डाॅ0 जी0एस0धर्मेश ने अपने प्रस्तावित 02 दिवसीय दौरे के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व, कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की गहन समीक्षा की।
प्रभारी मंत्री ने समीक्षा के उपरान्त उपस्थित समस्त विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार मे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन बनाने का लक्ष्य रखा है, इसलिए सभी अधिकारीगण दोगुनी स्पीड से लक्ष्य प्राप्त करने का कार्य करें।यह तभी सम्भव है जब लक्ष्य के अनुरूप राजस्व की प्राप्ति होगी तथा सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों को पारदर्शिता से मिलेगा।उन्होनें बताया कि वर्तमान सरकार ने आधा कार्यकाल पूर्ण कर लिया है, जिसमें प्रदेश में कानून व्यवस्था काफी ठीक हुयी है तथा बाहरी इन्वेस्टमेंट होने से युवाओं को नौकरियां मिलने की सम्भावना बढ़ी है। बैठक में मा0 मंत्री जी ने प्रभारी डूडा को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना को पारदर्शिता से लागू किया जाये।प्रदेश स्तर पर इस विभाग में दलाल एक्टिव होने की शिकायतें निरंतर पहुंच करही हैं, जो योजना का 10 प्रतिशत लेकर आवास दिलाने की ठेकेदारी करते हैं।जनपद में इस तरह का प्रकरण संज्ञान में नहीं आना चाहिए, अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जायेगी।उन्होनें उप कृृषि निदेशक को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के समस्त किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का अनिवार्य रूप से लाभ दिलाया जाये।उन्होनें चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद के सभी अस्पतालों में आवश्यक दवायें हर समय मौजूद रहें तथा जनपद के सभी पात्र लोगों को आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड उपलब्ध करा दिए जायें।उन्होनें सभी अधिकारियों को आई0जी0आर0एस0 एवं सी0एम0 हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं संतुष्टिपरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।उन्होनें पुलिस विभाग को इस आशय से निर्देशित किया कि नये मोटरव्हीकल एक्ट के तहत लोगों को परेशान करने के लिए चालान न करें, बल्कि सुधारात्मक रवैया अपनायें।उन्होनें समाजकल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि छात्रवृृत्ति योजना के तहत सभी विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त कर सरकार को अग्रसारित कर दिए जाऐं। इसके अलावा उन्होेनें गत माह में रोपित किये गये पौधे तथा जल संरक्षण हेतु किये गये कार्यक्रमों की समीक्षा किया।
बैठक की समाप्ति पर जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने समस्त अधिकारियों से मंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कराने हेतु आश्वस्त किया।
इस अवसर पर विधायक सदर राकेश गोस्वामी, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेेन्द्र सिंह सेंगर, पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ, मुख्य विकास अधिकारी हीरा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 सुमन, अपर जिलाधिकारी आर0एस0वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार एवं प्रभागीय वनाधिकारी रामजी राय सहित समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।
0 Comments