Ticker

6/recent/ticker-posts

नाबालिक दलित किशोरी के साथ वर्गविशेष के तीन युवकों ने की दरिदंगी..

ब्यूरो रिुोर्ट- सुरेश सिंह

कौशाम्बी : सराय अकिल थाना इलाके की एक 15 वर्षीय दलित किशोरी शनिवार दोपहर खेतों की ओर घास काटने के लिए गई हुई थी। वहीं पर पड़ोस के गांव में रहने वाले वर्ग विशेष के तीन युवक जा पहुंचे और किशोरी को दबोच कर उसके साथ सामूहिक रूप से दुराचार किया। किशोरी के साथ दुराचार का वीडियो भी दरिंदे युवकों ने बना डाला। इस दौरान किशोरी खुद को छोड़ देने के लिए हाथ जोड़कर मिन्नतें करती रही लेकिन दरिंदे नहीं पसीजे। किशोरी की चीख सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो दरिंदे युवक भागने लगे। ग्रामीणों ने एक युवक को मौके से पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना देने पीड़िता का पिता थाना पहुंचा तो उसे वहां बैठा लिया गया। आरोप है कि उसके साथ थाने में मारपीट भी की गई। पीड़िता के पिता के साथ थाने में बदसलूकी की जानकारी होने पर ग्रामीण भड़क गए और थाने का घेराव कर लिया। घटना की जानकारी एसपी प्रदीप गुप्ता को हुई तो वह कई थानों की फोर्स के साथ सराय अकिल पहुंचे। एसपी के सामने भीड़ ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा काटा। भीड़ ने पकड़े गए एक आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि चौबीस घंटा के अंदर फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments