Ticker

6/recent/ticker-posts

झांसी के लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर शासन प्रशासन को दिया चेतावनी...

रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : जनपद के मोठ तहसील में आज लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय काली पट्टी बांधकर कार्य न करने की चेतावनी शासन को दी है, उनका कहना है कि अगर हम लोगों की मांगे पूरी नहीं हुई तो हम लोग आगे जाकर जिला मुख्यालय पर एक दिन का कार्य बहिष्कार कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव को अपना ज्ञापन भेजेंगे,यदि हमारी मांगों को नहीं माना गया तो लेखपाल संघ विकराल रूप धारण करेंगा और प्रदेश स्तर तक अपनी मांगो के लिए जाएंगे ।

ग्राम प्रधान के विकास कार्यो की ग्रामीणों ने जांच कराने के लिए उपजिलाधिकारी को दिया हस्ताक्षर प्रार्थना पत्र....

झांसी : जनपद के चिरगांव ब्लॉक के ग्राम नंदसिया में ग्राम प्रधान द्वारा कागजों में विकास कराया दिया गया,। जिसका पैसा भी निकाल लिया है। जिसकी शिकायित ग्रामीणों ने मंगलवार को दर्जनों लोगों के साथ एकत्रित होकर मोठ उप जिलाधिकारी मंजूर अहमद अंसारी को लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा विकास के नाम पर जिस रास्ते पर एपैक्स बिछबाया गया है उस पर एपैक्स का नाम तक नहीं है, लेकिन ग्राम प्रधान ने वहां का पैसा निकाल लिया, जिसकी शिकायत उन्होंने आज उपजिलाधिकारी मोठ को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्य की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं गाँव के मनोज कुमार के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण ने ग्राम प्रधान के द्वारा कराए गए बिकास कार्य की जांच करने की मांग की है ।

Post a Comment

0 Comments