Ticker

6/recent/ticker-posts

पैगम्बरपुर गाँव में दबंगों ने दलितों से किया मारपीट, दुर्गा पूजा में किया था छेड़खानी का विरोध....

ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव में बीते दिन दलित बस्ती में दबंगों द्वारा मौजी नाम के व्यक्ति को मारा पीटा गया है, बतादें कि शरद नवरात्रि लगते ही दलित बस्ती में लोगों ने दुर्गा पूजा के लिए पंडाल बना रखा है जिसमें गांव के ही दबंग किस्म के लोग इकट्ठा हो जाते हैं और अनावश्यक महिलाओं पर छींटाकशी करते हैं जिसका विरोध जब वहां के दुर्गा पूजा आयोजक मौजी लाल ने किया तो उसे दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है, इसकी शिकायत पीड़ित ने थाना पूरामुफ्ती में किया है, शिकायती पत्र पाते ही पुलिस ने दबंगों पर कार्रवह करने का आश्वासन दिया है पीड़ितों का कहना है कि 2 दिन शिकायत किए हो गए हैं अभी तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है दबंग आए दिन पूजा पाठ में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं ।

Post a Comment

0 Comments