रिपोर्ट-कमलेश साहू, विरेन्द्र कुमार
कौशाम्बी : जनपद में ग्राम गौरव उत्सव के तीसरे दिन आयोजित सेमिनार की अध्यक्षता मनीष वर्मा जी डी एम कौशाम्बी द्वारा किया गया। इस सेमिनार में गाय के गोबर, गाय के मूत्र तथा गाय से संबंधित तमाम प्रकार की जानकारियां डॉक्टरों, वैज्ञानिकों द्वारा दिया गया। इस अवसर पर मनीष वर्मा जी द्वारा गाय की महत्ता के बारे में बताया गया।
कौशाम्बी जिले के विशिष्ट जनों, कुंभकार, चर्मकार, लोहार, सफाई कर्मी, आशा बहुओं, डॉक्टरों, एनम तथा अपने क्षेत्र में विशेष विशेषज्ञता हासिल करने वाले लोगों, प्रतियोगी प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।
इन विभूतियों को सम्मानित करने के लिए चायल विधायक संजय गुप्ता जी, न्यायमूर्ति राम मूरत राम मौर्य जी न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद, राम जी मौर्य लोक सेवा आयोग सदस्य, वसीम राजा जी मुस्लिम कल्याण एवं विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मंत्री स्तरीय राज्य मंत्री पंजाब सरकार, जेएन मौर्य जी स्टैंडिंग काउंसिल हाई कोर्ट इलाहाबाद, राजेंद्र प्रसाद जी पूर्व निदेशक पंडित दीनदयाल उपाध्याय मथुरा, शिवदानी जी पूर्व विधायक एवं वर्तमान चेयरमैन सराय अकिल द्वारा सम्मानित किया गया।
ओम प्रकाश जी वरिष्ठ प्रचारक, रमेश पासी जी भाजपा जिलाध्यक्ष, बहोरी लाल जी ट्रस्ट के अध्यक्ष, अजय कुमार जी प्रधान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, गौतम जी उपनिदेशक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा देवी, प्रतिभा कुशवाहा जिला मंत्री भाजपा आदि मौजूद रहे।
0 Comments