Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रयागराज- महर्षि भारद्वाज की प्रतिमा स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने पर भारत भाग्य विधाता के तत्वावधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा....

रिपोर्ट : ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : महर्षि भारद्वाज की प्रतिमा एक वर्ष पूर्ण होने पर आज माघ मेला संगम तट पर अस्मिता और विरासत को बढ़ाने के लिए निकाली गई भव्य शोभायात्रा। सभी नगरवासियों ने फूलों की वर्षा से स्वागत किया। महर्षि भारद्वाज प्रयागराज ही नहीं पूरे विश्व में हिंदू समाज के प्रवर्तक माने जाते हैं। इन्होंने प्रयाग की अस्मिता और विरासत के साथ आयुर्वेद एवं विमान सेवा के जनक के रूप में पूरे विश्व में मान बढ़ायाहै। यह उदगार आईजी जोन प्रयागराज श्री के. पी सिंह ने भारत भाग्य विधाता द्वारा महर्षि भारद्वाज जी की प्रतिमा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान संगम तट पर समापन पर व्यक्त किया। सर्वप्रथम महर्षि भारद्वाज जी की प्रतिमा स्थल पर वेद विद्यालय के बटुकों द्वारा स्वास्तिवाचन पंकज शर्मा की टीम ने कर शुभारंभ किया। टीकरमाफी हर चेतन ब्रह्मचारी जी ने पूजन उपरांत भारत भाग्य विधाता की शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पूर्व कहा कि महर्षि भरद्वाज प्रयागराज के मूल पुरुष थे। यही माघ व कुंभ मेला के प्रवर्तक थे। लेकिन भारत भाग्य विधाता समूह ने अभियान चलाकर महर्षि का महिमा मण्डन किया जो स्वागत योग्य है। शिक्षा जगत के पहले कुलपति थे। इनकी शोभायात्रा से स्मिता व विरासत की मान के साथ शहीदों के मान को बढ़ाने वाला है। हम सब प्रयागराजवासियों को गौरवान्वित करता है। फिर झंडा दिखाकर शोभायात्रा को  रवाना किया। शोभायात्रा लेबर चौराहा अलोपीबाग दारागंज से होते हुए संगम तट तक पहुँची। जहाँ भारत भाग्य विधाता टीम ने गंगा मां का आशीर्वाद लेकर समापन किया। इससे पहले अलोपीबाग में शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने शोभायात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति, सभ्यता और विरासत को आगे बढ़ाने वाला भारत भाग्य विधाता की टीम को बधाई देता हूं। जिन्होंने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरो और शहीदों को जनता के बीच जन जागरण कर श्रद्धांजलि अर्पित प्रयागराज के गौरव बढ़ाया है।तक्षकपीठाधीश्वर रविशंकर जी ने कहा कि अगले वर्ष से शोभायात्रा विस्तार से मनाया जायेगा। संगम तट पर भारत माता के रूप बनकर खुशी प्रजापति ने आगे बढ़कर संगम दर्शनार्थियों और श्रद्धालुओं के लिए चर्चा का विषय रहा। इस मौके पर भारत भाग्य विधाता सर्वश्री वीरेंद्र पाठक, याता संयोजक डॉ प्रमोद शुक्ला, पूर्व सैनिक अजय शर्मा, अरविंद गुरूजी, पंकज शर्मा, बीएन मिश्रा, श्रीमती पूनम मिश्रा, शशिकान्त मिश्रा, राजीव भारद्वाज, आदर्श तिवारी,आत्मा राम दुबे संतोष तिवारी, प्रभाकर भट्ट  दिनेश तिवारी,  कालीशंकर शारदेय, विनय दुबे, धीरज साहू, खुशी प्रजापति, खुशबू कुशवाहा, सुषमा, कुसुम शुक्ला, अभिनव उपाध्याय, अनीता, विनीता, रेखा जायसवाल, ममता, अंजलि, खुशबू, शेषमणि द्विवेदी, दुर्गेश त्रिपाठी, राजेश तिवारी आदि के साथ साथ पुलिस बल के जवान साथ में मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments