ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद में चरखारी के गौरहरी चौकी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी दीपक कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ फीता काटकर किया, डीआईजी दीपक कुमार ने नव निर्मित पुलिस चौंकी भवन का उद्घाटन करते हुये उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वैदिक ज्ञान एंव संस्कृति हमारी ताकत है हजारों वर्ष पूर्व हमारे ऋषि-मुनियों आर्यभट्ट,बराहमिहिर ने गणित व विज्ञान के क्षेत्र में महान खोज कर भारत देश को विश्व गुरु का दर्जा दिलाया था, देश की एकता अखंडता बनाए रखने के लिए हम लोग जाने जाते हैं अंग्रेजों के समय में जो पुलिस हुआ करती थी वह क्रूरता की सीमायें तोड़ते हुये भारत के लोगों पर जुल्म करती थी पर आज की पुलिस लोगों से सहयोग बनाकर चलती है।

0 Comments