Ticker

6/recent/ticker-posts

वाहन से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, मोबाइल-पर्स हुआ बरामद...

रिपोर्ट-प्रदीप कुमार 

कौशाम्बी : संदीपनघाट थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन, पर्स, आधार कार्ड और नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को मलाक भायल निवासी मो. आसिफ ने संदीपनघाट थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर चाय पीने गया था। इसी दौरान अज्ञात चोर ने गाड़ी में रखा मोटोरोला मोबाइल फोन, पर्स तथा 1500 रुपये नकद चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर थाना संदीपनघाट में मु.अ.सं. 144/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान की।

सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्रीन सिटी के पास से आरोपी अयाज पुत्र असलम निवासी महगांव, थाना संदीपनघाट, जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी का मोटोरोला मोबाइल फोन, एक पर्स, आधार कार्ड तथा 1000 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। संदीपनघाट थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच नियमानुसार पूरी की जा रही है तथा बरामद सामान को विधिक प्रक्रिया के तहत संबंधित व्यक्ति को सुपुर्द किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments