Ticker

6/recent/ticker-posts

फतेहपुर घाट ग्राम प्रधान ने स्वच्छ भारत मिशन को लगाया पलीता, ग्राम पंचायत में चारों तरफ फैली है गन्दगी...

रिपोर्ट- राजकुमार


प्रयागराज : जनपद में विकास खण्ड भगवतपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत फतेहपुर घाट में विकास कार्यों के लिए मिलने वाला सरकारी धन ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों की कमाई का साधन बनकर रह गया है, नाली, खड़ंजा, सीसी रोड, शौचालय, आवास सहित विभिन्न योजनाओं के लिए मिली लाखों की रकम में कमीशन खोरी कर योजनाओं को जिम्मेदारों ने पलीता लगा दिया है ।
इस ग्राम पंचायत के कई ग्रामीणों ने भ्रस्ट ग्राम प्रधान के इस कृत्य की शिकायत खण्ड विकास अधिकारी से लेकर जिला स्तर तक किया है लेकिन जांच के नाम पर बार-बार जिम्मेदारों द्वारा ग्राम प्रधान के भ्रष्टाचार पर पर्दा डालकर उसे बचाने का भरसक प्रयास किया गया है, ग्राम पंचायत में चारों तरफ नालियां चोक हो गयीं है नाली का गन्दा पानी रास्तों पर बहता रहता है लेकिन यहां तैनात सफाई कर्मी गायब रहता है कभी झाकने तक नही आता है, ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाये गये अधिक्तर शौचालय घटिया और मानक के विपरीत बनवाये गये है जो कुछ दिनों बाद ही ध्वस्त हो गए हैं, यहां के ग्रामीण बाहर शौच को जाने के लिए मजबूर हैं ।

इस ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने उच्चाधिकारियों को भ्रम में रखकर ओडीएफ यानी पूरी तरह से शौच मुक्त घोषित कर दिया है जबकि ग्राम पंचायत की हालत सच्चाई को बयां कर रही है ग्राम पंचायत में ध्वस्त पड़े शौचालय, चोक हुई नालियां, और सड़कों पर बहता पानी ग्राम प्रधान और सचिव की धांधली को उजागर कर रहे हैं ग्राम प्रधान के इन कारनामों से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है, लोगों ने जिलाधिकारी प्रयागराज का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है ।

Post a Comment

0 Comments