रिपोर्ट- राहुल कुमार

कौशाम्बी : जनपद में थाना कोखराज क्षेत्र के अंतर्गत चाकवन चौराहे पर बाइक सवार ने कपड़ा व्यापारी को टक्कर मार दिया, जिससे व्यापारी युवक को गंभीर चोटें आ गयी, मौके पर पहुची डायल 112 और थाना पुलिस ने हादसे से चोटिल युवक को मूरतगंज पीएचसी हास्पिटल पहुचाया ।
जहां उसका इलाज चल रहा है, युवक कपड़े की फेरी कर अपने घर वापस जा रहा था, चोटिल कपड़ा व्यापारी का नाम रौनक अली पुत्र हारून गांव बिछौरा बताया जा रहा है ।
0 Comments