Ticker

6/recent/ticker-posts

पेराई ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान और सचिव ने उड़ाई स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां, विकास के नाम पर किया लीपा पोती...

रिपोर्ट- चन्द्रशेखर शर्मा

कौशाम्बी : जनपद में नेवादा विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पेराई में इन दिनों ग्राम प्रधान और उसके सचिव द्वारा सरकारी धन में जमकर लूट घसोट को अंजाम दिया जा रहा है सरकार द्वारा मिलने वाली समस्त योजनाओं में ग्रामीणों से कमीसन खोरी करके धन की उगाही की जा रही है, पेराई ग्राम पंचायत के ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान बिना पैसा लिए किसी भी पात्र लाभार्थी को कोई भी सरकारी योजना से लाभान्वित नहीं करवाता है ग्राम पंचायत में कमीशन के चलते अपात्रों को भी पात्र बना दिया जाता है । यहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए गए शौचालयों में भी धन उगाही की गई है जो कि पूरी तरह से अनियमितता का शिकार हैं शौचालय बनने के कुछ महीने में ही ध्वस्त हो गए हैं, गांव में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है, प्राथमिक विद्यालय से लेकर ग्राम पंचायत की सभी नालियां पूरी तरह से गंदगी और कीचड़ से खचाखच भरी हुई ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं सफाई कर्मी भी यहां कभी नजर नहीं आता है विकास के नाम पर नाली, रोड खड़ंजा, कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है जो कुछ भी विकास कार्य योजना के तहत किया गया है वह केवल कागजों और ग्राम पंचायत की वेब साइटों पर ही दिखाई पड़ आ है, बागान, खेलकूद मैदान, चारा गाह, पौध रोपण, दोबारा रोड, खड़ंजा, नाली, हैंड पम्प, में मरम्मती कार्य दिखा कर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है, जबकि ग्राम पंचायत में इसका कहीं नामो निशान तक नहीं है, गर ग्राम पंचायत में कराए गए सभी विकास कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तो जिम्मेदार और ग्राम प्रधान पर गाज गिरना तय है ।

Post a Comment

0 Comments