कौशाम्बी : जिले के सराय अकिल के जिम्मेदार इन दिनों मनमानी रवैया अपना रहे है।अपनी जिम्मेदारी को भूल कर आम जनता को समस्या से जूझने के लिये छोड़ दिया गया है।
वार्ड नंबर 12 का मामला जहाँ लोग जल निकासी से लेकर रास्ते तक को मोहताज है।मोहल्ला वाले आय दिन लड़ते झगड़ते रहते है।जल निकासी न होने के कारण जल जामाओ बना रहता है।छोटे छोटे बच्चो को स्कूल आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।आये दिन दुर्घटना होता रहता है।गन्दा पानी जमा होने के कारण बीमारी फैल रही है।मोहल्ले के बच्चे बीमार हो रहे है।
मोहल्ले के लोगों ने बताया की कई बार नगर पंचायत के जिम्मेदार मौका मुआयना किये परन्तु कोई निष्कर्ष नही निकला।
सवाल यह उठता है कि आखिर कब दूर होगी समस्या कब जागेंगे जिम्मेदार। क्या मोहल्ले वाले इसी तरह से समस्या से जूझते रहेंगे।
0 Comments