Ticker

6/recent/ticker-posts

टिकरी उपरहार गांव में अचानक बढ़ी ठंड को देखते हुए, सैकड़ों विकलांगों को वितरित किया गया कंबल...

ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

प्रयागराज : जनपद में विकास खण्ड भगवतपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकरी उपहार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को अचानक बढ़ी ठन्ड को देखते हुए ग्राम प्रधान सत्रोघ्न सिंह यादव के नेतृत्व में विकलांगों को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

इस कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों गरीब विकलांग महिला, पुरुष ग्रामीणों को कंबल वितरित किया गया है, ग्राम प्रधान के इस सार्थक प्रयास को देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों ने उनकी सराहना किया । इस दौरान ग्राम सचिव उदित नारायण यादव, जसवंत यादव, सोनू यादव के साथ विद्यालय की समस्त अध्यापिका और ग्रामीण मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments