Ticker

6/recent/ticker-posts

शासन के निर्देश पर बाल सभा का आयोजन प्राथमिक विद्यालय में किया गया...

रिपोर्ट- संजीव तिवारीझांसी : जनपद में राज्य शासन ने परिषदीय विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को बाल सभा की गतिविधियों के नियमित आयोजन के निर्देश दिए हैं इसी क्रम में नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोपालगंज में प्रधानाध्यापक विवेक माहेश्वरी ने बताया कि बच्चों में शैक्षणिक गुणवत्ता और सर्वांगीण विकास की दृष्टि से बाल सभाओं की गतिविधियां बच्चों को उसके जीवन में चुनौतियों का सफलता से सामना करने, नेतृत्व गुण तथा अपने साथियों के साथ समरस होने की सामर्थ भी पैदा करती है । बच्चों द्वारा निबंध लेखन, भाषण, चित्रकला, गायन, नृत्य कला आदि रंग कलाओं का भी आयोजन किया गया । अंत में प्रशिक्षु खुशबू का सम्मान एवं विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रधानाध्यापक एवं स्कूली बच्चों द्वारा पुष्प एवं उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया एवं उनके साथ गुजारे गए समय के बारे में अपने अपने विचार व्यक्त किए, कार्यक्रम में संजना, भारती सोनकर सहित अनेक स्कूली बच्चे मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments