Ticker

6/recent/ticker-posts

निष्पक्ष मतदान के लिए मुस्तैद रही पुलिस, एसपी ने बूथों का किया निरीक्षण...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए कौशाम्बी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता परखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। एसपी सत्यनारायण ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान के दौरान शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने, मतदाताओं को प्रभावित करने अथवा अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत देते हुए पुलिस बल को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण का उद्देश्य मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना तथा निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराना रहा।

Post a Comment

0 Comments