रिपोर्ट : ईश्वर दीन साहू, मनोज सोनी
प्रयागराज : जनपद प्रयागराज सर्किट हाउस में वैश्य महाकुम्भ रैली तैयारी की समीक्षा बैठक हुई संपन्न। रैली संयोजक एवं सांसद प्रतापगढ़ संगमलाल गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार पिछड़े वर्ग के व्यापारी भाइयों की पीड़ा को समझा, और इसीलिए उन्होंने इस समुदाय को एक साथ इकट्ठा करके दुखदर्द समझने के लिए इस महाकुम्भ रैली का आयोजन किया है। बैठक में एकत्र सभी प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि, इस महाकुम्भ रैली में प्रदेश के सभी जनपदों से उत्साह के साथ व्यापारियों को सम्मिलित होना है। जिसमें कुछ सूदूर जनपदों के लगभग पांच हजार प्रतिनिधि एक दिन पूर्व ही प्रयागराज में पहुंच जाएंगे। जिन्हें ठहरने के लिए माघमेला क्षेत्र में ही व्यवस्था कराई जा रही है। उन्होंने एक दिन पूर्व ही आने वाले रैली के प्रतिभागियों की व्यवस्था के लिए अलग से टीम तैयार कर उन्हें सारी व्यवस्थाएं सौंप दी जाय। जिससे आने वाले सभी व्यापारियों को रैली स्थल पहुंचने और रात्रि विश्राम में कोई दिक्कत न आये। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर प्रदेश में सभी जनपदीय संयोजको से वार्ता कर उनके महाकुम्भ में सहभागिता के पहलुओं पर विचार विमर्श कर कार्ययोजना बना लेने का आह्वान किया। महाकुम्भ रैली संयोजक संगमलाल गुप्ता ने कहा कि रैली के एक दिन पूर्व ही सहभागियों के पीने के पानी और परिसर को स्वच्छ बनाने की योजना पर सफल करने का बल दिया। तैयारी की बैठक में सर्व श्री अवधेश चन्द्र गुप्ता, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह जी के प्रतिनिधि रामलोचन साहू, दिनेश कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार साहू, जगमोहन गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, श्रीमती किरण गुप्ता, प्रदुम्न जायसवाल, हरिमोहन साहू, अरविंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि 23 फरवरी को केपी कालेज ग्राउंड में होने वाले पिछड़ा वैश्य महाकुम्भ में *केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल सहित डिप्टी सीयम केशव मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव* सहित कई वरिष्ठ सांसद व प्रयागराज से प्रदेश सरकार में शामिल मंत्री नंदी व सिद्धार्थ नाथ भी सम्मिलित होंगे ।
0 Comments