रिपोर्ट-संजीव तिवारी
झांसी : जनपद के मऊरानीपुर में नवरात्रि की पूजा प्रारम्भ हो गई है, श्रद्धालु सुबह से अपने अपने इस्ट देव व देवी मां को फुल माला व जल लेकर मन्दिर पहुंच रहे हैं, अपनी अपनी मनोकामना पूर्ण करने को नमन कर रहे हे लेकिन सरकार के द्वारा डिस्टेंसन का ध्यान रखते हुए काफी सखती बरती जा रही श्रद्धालु मायुश होकर लौट रहे, जानकारी के अनुसार नव रात्रि के दौरान मुहल्ला पुरानी मऊ स्थित सुप्रसिद्ध बड़ी माता पर सुबह से हजारों श्रद्धालू महिलाएं पुरुष बच्चे फुल माला जल लेकर देवी मां के मन्दिर पहुंच रहे ।लेकिन सरकार के द्वारा मन्दिरों के ताले खुलवा दिए श्रद्धालुओं की देवी मां के प्रति श्रद्धा भाव से मन्दिर जाने की अनुमति तो दी गई पर वहा मन्दिर के अन्दर देवी मां को जल अर्पित नहीं करने दिया जा रहा जो भी भक्त गण जल लेकर पहुंच रहे वहा पुजारी उनका जल नीचे डाल रहे हे जबकि महिलाएं बड़े श्रद्धा के साथ देवी मां को जल चढ़ने के लिए काफी दूर से आ रही है आखिर यह कैसी सरकार की गाइड लाइन हे की मन्दिर में देवी मां को जल भी अर्पित नहीं करने दिया जा रहा जबकि नव रात्रि में बड़ी माता पर सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हे सुबह से न कोई पुलिस कर्मी है न ही पुलिस के द्वारा कोई व्यवस्था बनाई गई है ।
0 Comments