Ticker

6/recent/ticker-posts

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नवविवाहिता की मौत, ससुरालियों पर लगा हत्या करने का आरोप...


रिपोर्ट-जैगम हलीम


प्रयागराज : जनपद में मऊआइमा थाना क्षेत्र के मऊआइमा कस्बा निवासी खलील अहमद अपने लड़के नफीस उद्दीन की शादी कल 29 नवम्बर 2020 को सोरांव थाना अंतर्गत सेवाईथा गांव में नुजहत के साथ की थी बारात कल गई थी, लड़की पक्ष अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था और लड़की शाम को विदा होकर अपनी ससुराल मऊआइमा पहुंची सुबह ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष के लोगों को फोन करके लड़की के बीमार होने की बात बताई, लड़की पक्ष जब घर पहुंचा तो लड़की की मृत्यु हो चुकी थी, मायका पक्ष मऊआइमा थाने जाकर के लड़के पक्ष के खिलाफ हत्या की आशंका की रिपोर्ट दर्ज कराई है, मऊआइमा पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है, फिलहाल मौत के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि लड़की की मृत्यु किस कारण हुई है, अगल-बगल पड़ोसियों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि लड़की की मौत 2 बजे रात में ही हो गई थी जिसे लड़का पक्ष ने छुपाए रखा था,
एमआईएम पार्टी के नेता इसरार अहमद पूर्वांचल प्रभारी इरफान हाफिज, युवा जिला अध्यक्ष प्रयागराज
मुस्ताक अहमद, सोरांव विधानसभा
डॉक्टर सोहेल, सोरांव विधानसभा उपाध्यक्ष
मोहम्मद इमरान, एडवोकेट हाई कोर्ट
मोहम्मद दानिश, नगर पंचायत अध्यक्ष
अब्दुल रहीम, नगर पंचायत सचिव
मोहम्मद शकील, नगर पंचायत प्रभारी
आदि लोग मौके पर पहुंच पर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही है ।

Post a Comment

0 Comments