Ticker

6/recent/ticker-posts

बम्हरौली में अतीक अहमद के एक और गुर्गे के आलीशान इमारत पर चला बुल्डोजर, राजू पाल हत्याकांड में है मुख्य आरोपी....


रिपोर्ट-कुलदीप सिंह खालसा


प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का अपराधियों और माफियाओं के अवैध साम्राज्य पर कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी है, इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने धूमनगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर और माफिया के साथ ही बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के गुर्गे फरहान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की है, फरहान ने धूमनगंज के बम्हरौली में लगभग ढाई सौ वर्ग गज जमीन पर अवैध तरीके से बगैर नक्शा पास कराए मकान का निर्माण कराया गया था ।


जिसपर विधिक प्रक्रिया अपनाने के बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है, एक शातिर हिस्ट्रीशीटर है फरहान जिसके खिलाफ पीडीए के ओएसडी सत शुक्ला के मुताबिक धूमनगंज के बमरौली इलाके में हिस्ट्रीशीटर फरहान की लगभग 700 वर्ग गज जमीन है. जिसमें ढाई सौ वर्ग गज में आलीशान मकान का निर्माण कराया गया था, जिसका नक्शा पीडीए से पास नहीं कराया गया है, जिसमें विधिक ध्वस्तीकरण आदेश पारित करने और विधिक प्रक्रिया का पालन करने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है, साथ ही अपराधियों के खिलाफ आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी ।


गौरतलब है कि, फरहान की गिनती अहमदाबाद जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेहद करीबियों में होती है. फरहान 2005 में हुए बीएसपी विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में से एक है, मौजूदा समय में वो जेल में बंद है, फरहान के खिलाफ प्रयागराज के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, जमीनों पर जबरन कब्जा समेत दो दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं, पीडीए के अधिकारियों के मुताबिक अपराधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी ।

Post a Comment

0 Comments