Ticker

6/recent/ticker-posts

करैली में पूर्व सांसद अतीक अहमद के एक और करीबी के घर पर चला पीडीए का बुल्डोजर, अवैध निर्माण को कराया ध्वस्त.....


ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


प्रयागराज : जनपद में सरकार इन दिनों भू माफियाओं के खिलाफ पूरी तरह से तक नजर आ रही है जिस के क्रम में पीडीए पूर्व सांसद रहे अतीक अहमद के करीबी हिस्ट्री शीटर प्रधान मुबारक के करैली बक्शी इलाके में स्थित अवैध निर्माण पर कार्यवाही किया है, पीडीए के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार माफिया अतीक अहमद के बेहद करीब रहे प्रधान मुबारक द्वारा कब्रिस्तान की जमीन पर बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण कराया गया था, जिसे पूरी प्रशासनिक कार्यवाही के तहत पीडीए ने ध्वस्त करा दिया है, इस दौरान स्थानीय पुलिस बल के साथ साथ अन्य पुलिस बलों की मौजूदगी लगाई गई थी, प्रधान मुबारक के खिलाफ करैली थाना में कई संगीन मामलों में मुकदमा पंजीकृत है और वह इन्हीं मामलों में फरार बताया जा रहा है, फिलहाल भू माफियाओं के खिलाफ शासन और प्रशासन द्वारा चलाई जा रही मुहिम से भू माफियाओं में दहशत का माहौल व्याप्त हो रहा है ।

Post a Comment

0 Comments