रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में एमआईएम पार्टी के युवा कार्यकर्ता उस्मान मदनी ने गांव-गांव जाकर जन संपर्क करना शुरू कर दिया है, इन दिनों वह पार्टी के विचारों और उद्देश्यों को लोगों से मिलकर उनके बीच में साझा कर रहे हैं, इसी क्रम में बृहस्पतिवार को उस्मान मदनी पट्टी परवेजाबाद, नजर गंज गांव में पहुंचकर युवाओं से मुलाकात किया, साथ ही उन्हें पार्टी की विचार धाराओं से रूबरू कराया, उन्होंने लोगों को बताया कि आगामी चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयारी कर रही है, साथ ही सदस्यता अभियान चला रही है, उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से सदस्यता ग्रहण करें और हिंदू मुस्लिम की एकता को बढ़ावा देकर पार्टी के मुहिम को आगे बढ़ाएं, उन्होंने लोगों से कहा कि मंदिर और मस्जिद तो लोग बहुत बनाते हैं और बनती भी रहती हैं लेकिन इन तहजीबो को जोड़ने का काम कोई नहीं करता, इसलिए हम लोगों ने सभी को एक साथ लेकर चलने का इरादा बना लिया है, अब हम पूरी ताकत और जोश के साथ सभी को एक साथ लेकर चलने का काम करेंगे, जिससे पार्टी की नीतियों पर चलकर उसे मजबूत बनाने का काम करेंगे, इस दिन सम्पर्क के दौरान उनके साथ पार्टी के तमाम जिम्मेदार कार्यकर्ता गण मौजूद रहे ।
0 Comments