Ticker

6/recent/ticker-posts

सैनी थाना क्षेत्र में टांडा पुल के समीप आमने सामने मोटर साइकिलों में हुई भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत, अन्य घायल....


रिपोर्ट-घनश्याम यादव


कौशाम्बी : जनपद में सैनी कोतवाली क्षेत्र के टाण्डा पुल के पास हुई मोटरसाइकिलों में हुई भिड़ंत में गंभीर रुप से घायल व्यक्ति की मौत हो गई ।

मिली जानकारी के अनुसार बीती देर शाम कमलेश कुमार पटेल उम्र 38 वर्ष पुत्र रामसिंह पटेल अपने चचेरे भाई सुरेंद्र सिंह उम्र 22 वर्ष पुत्र केशन पटेल निवासी रामपुर धमावा थाना सैनी के साथ मोटर साइकिल से अपनी ससुराल फतेहपुर जनपद के बारा सुल्तानपुर घोष जा रहे थे, टाण्डा पुल के पास बीरेंद्र सिंह निवासी फतेहपुर मोटर साइकिल से जा रहे थे दोनों मोटर साइकिलों की आमने सामने से भिड़ंत हो गयी, जिसमें कमलेश कुमार और बीरेंद्र सिंह पुत्र रामऔतार उम्र लगभग 42 वर्ष निवासी मूँज ऊँवरी थाना हथगांव जनपद फतेहपुर गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अझुवा विजय कुशवाहा ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा डॉक्टरों ने कमलेश की स्थित गंभीर देखते हुए प्रयागराज के लिए रिफर किया परिजन प्रयागराज ले जा रहे थे रास्ते में ही कमलेश की मौत हो गयी, जिसे परिजन अपने घर वापस वब लाये, सूचना पाकर सैनी कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजवा दिया है वही इस दुर्घटना में सुरेंद्र सिंह घायल है परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है ।

Post a Comment

0 Comments