Ticker

6/recent/ticker-posts

मेजा थाना क्षेत्र में आग जला कर सोना एक अधेड़ की बनी मौत, उसी आग में जलकर हुआ खाक, गांव में मचा हड़कंप....

रिपोर्ट-कुलदीप सिंह खालसा

प्रयागराज : जनपद में थाना मेजा अंतर्गत ग्राम सभा चौकी में घरेलू नौकर की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी ग्राम सभा निवासी विपिन बिहारी मिश्रा पुत्र रमाशंकर मिश्रा लेबर कांट्रेक्टर है, उनके घर पर सालों से छत्तीसगढ़ निवासी राजू मुंशी 45 घरेलू नौकर की तरह रहता था शाम को बीती रात वह मकान के निचले हिस्से में ट्रैक्टर खड़  था, उसी के पास आग जलाया और सो गया,  सुबह जब विपिन बिहारी मिश्रा के घरवालों ने देखा की आग के पास लाश जली हुई पड़ी थी, कि घर वालों ने चिल्लाने लगे, धीरे धीरे लोग इकट्ठे होने लगे लोगों ने जली हुई लाश को देख कर सब सन्न रह गये,  तुरंत सूचना हल्का पुलिस को दिया, मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस जांच करते हुए शव को कब्जे में लिया, वहीं लोगों में तरह तरह की चर्चाएं होती रही, अब तो जांच के बाद ही पता चलेगा कि नौकर राजू मुंशी की कैसे जलकर मौत हुई ।

Post a Comment

0 Comments