रिपोर्ट-राहुल कुमार
कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र के मूरतगंज चौकी पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को पकड़कर लिखा पढ़ी कर जेल भेज दिया,
मिली जानकारी के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के दरबेश पुर निवासी मोहित पांडेय उर्फ पिस्तौल पुत्र राजेन्द्र पांडेय काफी दिनों से अवैध गांजा की सप्लाई में संलिप्त था, इसी उद्देश्य से मोहित पांडेय एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा लेकर सप्लाई करने के लिए कहीं जा ही रहा था, लेकिन जलालपुर बोरियों रेलवे क्रासिंग के पास चौकी इंचार्ज सूबेदार बिंद और हेड कांस्टेबल रामकुमार दुबे के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी पुलिस को देखकर जस के तस वह भागने लगा, लेकिन वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ लिया, जिसके बाद जामा तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिस पर स्थानीय थाना में लिखा पढ़ी कर अभियुक्त को पुलिस ने न्यायलय के लिए भेज दिया ।
0 Comments