Ticker

6/recent/ticker-posts

पूरामुफ्ती थाना के समाप्त होने से नहीं दर्ज हुई दुराचार पीड़ित महिला की रिपोर्ट, महिला शक्ति मिशन ध्वस्त...


ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


प्रयागराज : जनपद में पुलिस के विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर पूरामुफ्ती थाना के अस्तित्व को समाप्त कर देने के बाद अपराध में इजाफा होना शुरू हो गया है, अभी से अपराधिक मानसिकता के लोग सक्रिय हो रहे हैं, ऐसा ही एक मामला जनपद के एक गांव के सामने आया है जो पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र का गांव है इस गांव की रहने वाली एक विवाहित महिला ने थाना में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह अपने मौसी के यहां घूमने आई थी, सुबह लगभग 5 बजे जब वह शौच क्रिया के लिए घर से बाहर खेतों की तरफ गई थी, वहीं पर घात लगाए बैठे पड़ोसी युवक ने उसे पीछे से दबोच लिया, जिसके बाद उसके साथ मारपीट करके, डरा धमका कर जबरन दुराचार किया, महिला के शोर मचाने पर जब पास पड़ोस के लोग दौड़े तो मनचला युवक मौक़े से फरार हो गया, पूरे मामले की शिकायत पीड़ित महिला ने थाना पूरामुफ्ती में किया है, जिस पर पूरामुफ्ती पुलिस ने यह फरमान सुना दिया कि अब यह थाना नहीं रह गया है इसे प्रयागराज के धूमनगंज थाना से जोड़ दिया गया है अभी यहां कोई रिपोर्ट नहीं लिखी जाएगी, तुम धूमनगंज थाना जाओ, जब महिला धूमनगंज थाना गई तो वहां भी थानेदार के द्वारा उसे हिला हवाली बताकर टाल दिया गया, ऐसे में पीड़ित महिला ने जनपद में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है, अब देखना यह है कि आखिर कब उसकी रिपोर्ट दर्ज होगी अभी तक लगभग 5 दिन बीत गए हैं, फिलहाल पूरामुफ्ती जैसे ऐतिहासिक थाना को समाप्त कर देने से ऐसे ही तमाम मामलों में लोगों को न्याय मिल पाना असम्भव प्रतीत हो रहा है जो क्षेत्रवासियों के समझ में नहीं आ रहा है ।

Post a Comment

0 Comments