Ticker

6/recent/ticker-posts

शेरवानी एफसी और रॉयल स्टार सेमीफाइनल में मास्टर हफ़ीज़ स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता की हुई शुरुआत...


रिपोर्ट-संजीत कुमार


प्रयागराज : जनपद में शेरवानी एफसी और रॉयल स्टार ने खेले गए क्वार्टरफाइनल मैच जीतकर मास्टर हफ़ीज़ स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई है, ज़िला फुटबॉल संघ और एमाईएमजी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एमआईसी मैदान पर बृहस्पतिवार को खेले गए पहले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में शेरवानी एफसी ने ट्राईबेकर में लायंस 2-1 से हरा कर जीत हासिल किया, जिसमें त्रिवेंद्र और राहुल ने एक-एक गोल करके शेरवानी को सही फाइनल में पहुंचाया, ट्राईबेकर में शेरवानी एफसी जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है ।

इस मैच में मुख्य अतिथि मोहम्मद जावेद और समाज सेवी इक़बाल अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, मोहम्मद अबरार और पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी जलाउद्दीन ने भी खिलाड़ियों से हाथ मिला उनका हौसला बढ़ाया, जिसके बाद आयोजन सचिव एबी खान ने सबका स्वागत किया, मैच के निर्णायक रमेश चंद्र, अताउल्लाह खान, योगेश चंद्र ने बताया कि मैच का पहला सेमीफाइनल मुक़ाबला एस आर स्पोर्टिंग अकादमी सीनियर्स और यूथ स्पोर्टिंग के मध्य और दूसरा सेमीफाइनल रॉयल स्टार और शेरवानी एफसी के मध्य खेला जाएगा, इस दौरान शेरवानी एफसी के मुख्य कोच शहनवाज अहमद और शहनाज खालिद भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे ।

Post a Comment

1 Comments