रिपोर्ट-सोमराज वर्मा
प्रयागराज : जनपद में ई रिक्शा चालक अपना पेट पालने के लिए शहर में ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं, उन्हीं रिक्शा चालकों का कहना है कि नगर निगम कर्मचारियों द्वारा उनके ऊपर अत्याचार किया जा रहा है उनसे रोजी-रोटी चीनी जा रही है, ऐसा ही एक मामला नवाब यूसुफ रोड के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय की गुंडागर्दी देखने को मिली है, जहां पर जबरन कार्यवाही कराई जा रही है, इसी बात को लेकर ई रिक्शा चालक काफी आक्रोशित हैं, वह नगर निगम कर्मचारियों के प्रति रोष जाग रहा है, ई-रिक्शा चालकों का आरोप है कि नगर निगम कर्मी उनसे अवैध वसूली की मांग करते हैं नहीं देने पर उन्हें रिक्शा समेत स्थानीय थाना में चालान करा कर बंद करा देते हैं, ई रिक्शा चालकों का कहना है कि नगर निगम के जिम्मेदारों द्वारा धमकी दी जाती है कि अगर हमारे कहे अनुसार कोई भी रिक्शा चालक कार्य नहीं पूरा नहीं करेगा तो हम उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कराएंगे, जिससे ई रिक्शा चालकों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है कि रिक्शा चालकों ने न्याय की गुहार लगाते हुए जिलाधिकारी प्रयागराज से जांच कराकर कार्यवाही कराने की मांग किया है ।
0 Comments