Ticker

6/recent/ticker-posts

कोखराज थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से कार हुई क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचे सवार और चालाक....


रिपोर्ट-राजकुमार


कौशाम्बी : जनपद कोखराज थाना क्षेत्र कल्यानपुर सोमवार देर रात रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दिया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, सवारी व चालक बाल-बाल बचे जानकारी के अनुसार जगदंबा मिश्रा विश्व हिंदू महासंघ जिला संयोजक व सथी विवेक और कार चालक बबुलू सत्य भोजनालय होटल से नाश्ता पानी करके मोहनपुर घर जा रहे थे, जैसे रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे की प्रयागराज की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दिया, वही कार सवार पुलिस को सूचना कर ट्रक चालक को पुलिस को सुपुर्द कर दिया, चौकी इंचार्ज राजीव नारायण सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक और चालक को अपने हिरासत में लेकर मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया है ।

Post a Comment

0 Comments