रिपोर्ट-सिमरन आर्या
कौशाम्बी : जनपद में विकास प्राधिकरण की कार्यवाही में पिपरी थाना क्षेत्र में गौसपुर कटहुला गांव के समीप स्थित अतीक़ अहंमद के खास गुर्गे नन्हा पाल के अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई, पीडीए के जोनल अधिकारी ने बताया कि इसने अतीक के इशारे पर अपनी काली कमाई के दम पर बिना नक्सा पास कराये इस आलिशान मकान का निर्माण कराया था, पीडीए के इस कार्यवाही को पूर्ण कराने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ साथ जनपद के अन्य जगहों से आई भारी पुलिस फोर्स को मौके पर बुलवाया था, अतीक के इस गुर्गे पर पिपरी थाना के अलावा कई थानों में संगीन मामले दर्ज हैं ।
0 Comments