रिपोर्ट-मोहम्मद आरिफ
कौशाम्बी : जनपद में इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक एमएलसी डॉक्टर मान सिंह यादव के प्रथम जनपद आगमन पर पार्टी कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है, सपाईयों ने एमएलसी का भारी तादाद में माला पहनाकर स्वागत किया है, स्वागत के पश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एमएलसी ने कहा कि प्रदेश के शिक्षकों, युवाओं, किसानों का हक भाजपा सरकार डकारने का काम कर रही है, सभी के हक की लड़ाई समाजवादी पार्टी लड़ती आयी है और आगे भी लड़ती रहेगी, डॉक्टर मानसिंह ने इस बार इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक का चुनाव 24 वर्षों से काबिज रहे बीजेपी के यज्ञदत्त शर्मा को पराजित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसकी वजह से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है, नगर पालिका भरवारी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को एमएलसी डॉक्टर मान सिंह यादव के प्रथम आगमन पर स्वागत समारोह का आयोजन पूर्व जिलामहासचिव गुलाम हुसैन के नेतृत्व में किया गया, जिला महासचिव गुलाम हुसैन समेत अन्य सपाईयों ने एमएलसी को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया, स्वागत से गदगद एमएलसी ने सर्वप्रथम पार्टीजनों का जीत के लिए आभार जताया। उन्होने कहा कि सभी की मेहनत व लगन के चलते ही वह आज एमएलसी बने हैं, उन्होने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को वह विधानसभा में उठाने का काम करेंगे। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने युवाओं को छलने का काम किया है, लगभग 18 करोड़ पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार है वही सरकारी संस्थानों को भाजपा सरकार प्राइवेट सेक्टर में यानी उद्योगपतियों को दे रही है भाजपा सरकार से देश के सरकारी संस्थान नहीं संभल रहे हैं देश की आर्थिक स्थिति बुरी तरीके से चौपट हो चुकी है वहीं किसानों का हक मारने का काम भाजपा सरकार कर रही है। नये कृषि कानून लागू करके भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होने कहा कि वित्त विहीन शिक्षकों को प्रदेश की सपा सरकार ने जो बजट दिया था उसको योगी सरकार ने खत्म कर दिया, इस तरह से भाजपा सरकारें सभी मोर्चों पर विफल साबित हो रही हैं, उन्होने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है, इस मौके पर जिला महासचिव गुलाम हुसैन, वीर सिंह यादव, अशोक पटेल, कल्लू यादव, प्रेम नारायण केसरवानी, विपिन कुमार केसरवानी, शंकर लाल उर्फ गुड्डू सभासद, कामता प्रसाद सरोज, आफताब अहमद सभासद, जय करन यादव ग्राम प्रधान, राम नरेश पटेल, चिरौंजी लाल प्रधान, लड्डन भाई, परवेज अहमद, कारी अफजाल साहब, मोनू वारिस, जफर इकबाल, चांद भाई, सलमान अहमद, बब्लू, मोहम्मद हुसैन, मुफीद अहमद सिद्दीकी, इरफान अहमद, जमील अहमद, अजीम अहमद आदि लोग उपस्थित रहे है ।
0 Comments